News

हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धरमानी ने किया पत्रकारों को संबोधित

दुनिया की समस्याओं का समाधान निकालने पत्रकारों को आगे आना होगा-राजेश धरमानी, तकनीकी शिक्षा मंत्री*
*आज सूचना मिलना हुआ आसान, लेकिन सही सूचना का पता लगाना मुश्किल*
*राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में एक्शन प्लान हुआ तैयार*
*हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धरमानी ने किया पत्रकारों को संबोधित*
आबू रोड़/28 सितम्बर 2025। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस का विदाई सत्र के साथ कई सारे सन्देश दे गया। संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 26 सितंबर से  चल रहे महासम्मेलन के विदाई सत्र को हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धरमानी ने संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि आज दुनिया के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं, उसका समाधान निकालने के लिए पत्रकारों की जरूरत है। उन्हें आगे आना होगा। मीडिया सूचना प्राप्त करने का एक जरिया है। जो आप बताते हैं, लोग उसे सच मानते हैं। प्रिंट से लेकर आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिजिटल मीडिया भी उपलब्ध है। आज जहां सूचना प्राप्त करना आसान हुई है, लेकिन सही सूचना पाना ज्यादा मुश्किल हो गया है। ब्रह्माकुमारीज़ अच्छे सामाजिक कार्य कर रहा है। साधारण व्यक्ति में बदलाव लाने से बड़ा योगदान क्या हो सकता है। लेकिन इसके लिए मुख्य धारा मीडिया में प्राइम टाइम कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं दिखाया गया। देश की कई संस्थाएं ऐसे ही अच्छे कार्य कर रही हैं, लेकिन वे प्राइम टाइम से गायब हैं।
ब्रह्माकुमारीज़ के सेकेट्री जनरल मृत्युंजय भाई ने कहा कि मीडिया विंग को बधाई देता हूँ। ब्रेकिंग न्यूज़ देखकर लगता है कि तृतीय विश्व युद्ध कभी भी हो सकता है। दुनिया में ना एकता है, न शांति न विश्वास है। अभी प्रकृति भी मनुष्य की दुश्मन बन चुकी है। ऐसे में नई दुनिया बनाने वाले, विश्व मे सुख शांति स्थापित करने वाले परमपिता परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर नई शिक्षा दे रहे हैं। नई शिक्षा का आंदोलन चल रहा है। इस शिक्षा का सरल, सहज स्वाभाविक ज्ञान बताता है कि मैं कौन हूँ? कहाँ से आया हूँ? ये याद दिला रहे हैं।
नई दिल्ली से आये पूर्व डायरेक्टर जनरल प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भारत सरकार देवेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि एक बेहतर दुनिया के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां विश्वास की बहुत कमी दिखाई देती है। केवल मीडिया में ही नहीं व्यक्तिगत संबंधों में भी यही स्थिति है। लेकिन ब्रह्माकुमारीज़ इस विषय पर काम कर रही है। जब तक आध्यात्मिक ज्ञान नहीं होगा, हम आगे नहीं आ पाएंगे। मैंने दो दिनों में मेडिटेशन की शक्ति को यहां महसूस किया।
डॉ सन्तोष नायर, निम्स जयपुर के एक्सक्यूटिव प्रेसिडेंट ने कहा कि मीडिया सबसे शक्तिशाली लेकिन खतरनाक साधन है। मीडिया किसी को बना भी सकता है तो बिगाड़ भी सकता है। मीडिया को लक्ष्य लेकर चलना होगा। यदि आपको जीवन का उद्देश्य पता हो तो तो ध्यान लक्ष्य केंद्रित हो जाता है।
जयपुर दूरदर्शन के डिप्टी डायरेक्टर मुरारी गुप्ता ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में जो सकारात्मकता और मूल्य हैं, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें बहुत ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है।
मीडिया विंग की उपाध्यक्ष बीके सरला दीदी ने पांच बिंदु वाले एक्शन प्लान सबके सामने रखते हुए कहा कि दुनिया की हालत बहुत बिगड़ चुकी है। इसलिए आप सबको यहां बुलाकर इसको बदलने के लिए मिलकर हमने एक्शन प्लान बनाया है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जब यहां आए तो दादी प्रकाशमणि जी से पूछा कि भारत ने कभी किसी को दुख नहीं दिया, क्यों? दादी जी ने कहा कि सौभाग्यशाली हैं जो भारत में जन्म लिया है। हम विश्व गुरु बनने जा रहे हैं। भगवान आप जैसी विभूतियों को बुलाकर नई दुनिया की स्थापना कर रहे हैं। दादी ने कहा भारत माता कहते हैं और मां किसी को दुख नहीं देती।
बीबीसी के पूर्व पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त राजस्थान नारायण बरेठ ने कहा कि दुनिया की सारी इंसाफ की अदालत के ऊपर भी एक अदालत है, आपकी अंतरात्मा की आवाज़। मरी हुई आत्मा का मीडिया समाज का भला नहीं कर सकता। हम सच बताना बन्द कर चुके हैं। मीडिया खौफ का कारोबार चला रहा है।
देवेंद्र मलिक व मधुकर द्विवेदी ने राष्ट्रीय पत्रकारिता महासम्मेलन में तय एक्शन प्लान का समर्थन किया।
आगरा से आये अमरचंद भाई ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप यहां आए हैं तो ज्ञान को जरूर समझें। आत्मा-परमात्मा के ज्ञान के बिना न आत्मा पवित्र होती ना साफ होती है। जब तक परमात्मा की याद नहीं होगी तो मन साफ नहीं होगा।
मीडिया विंग के कोऑर्डिनेटर बीके प्रहलाद ने विदाई सत्र में सभी मेहमानों का अपने उद्बोधन से स्वागत किया। रीजनल डायरेक्टर ग्लोबल पीस इनिशिएटिव यूएसए  बीके डॉ बिन्नी सरीन दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया।मीडिया विंग की राष्ट्रीय संयोजक बीके चंदा ने संचालन किया। मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व परमात्म सौगात भेंट की।
Abu Road, Rajasthan – Sep 2025
Media Must Champion the Marginalized: Minister Dharmani Challenges Journalists at BK
Conference Valedictory
Three-Day NaƟonal Media Dialogue Concludes with Calls for Inner Conscience and
Commitment to Peace Acton Plan
The Brahma Kumaris’ three-day National Media Conference, themed ‘Role of Media for
PromoƟng Peace, Unity and Trust in Society,’ successfully concluded this evening with the
Valedictory Session, focusing on ‘Voices of Conscience – Media for a Better World: Action Plan.’
The session was presided over by Chief Guest, Bro. Rajesh Dharmani, Honorable Minister of
Technical Education, Govt. of H.P., who powerfully addressed the vast responsibility held by the
media.
Minister Dharmani stated that the media’s influence on public perception is immense, making it
critical for professionals to think deeply about their impact on the most marginalized ciƟzens.
He challenged the tendency toward sensationalism, noting that crucial issues oŌen go
unreported unless they contain an element of shoutng or conflict. “If this is what it takes to get
coverage, then the media isn’t really doing its job,” he stated, urging attendees to operate with
a big vision of world peace, unity, and trust.
Call for Spiritual Guidance in a Turbulent World
Rajyogi B.K. Dr. Mruthyunjaya, Addl. Secretary General, Brahma Kumaris, Mt. Abu, built upon
the Minister’s address by acknowledging the anxiety present in the world. He noted that in
Ɵmes when “there are breaking news reports that there could be a third world war at any time,”
the only steady guide is the Supreme Soul, God Himself.
He strongly encouraged media professionals to incorporate spirituality and Rajayoga
meditaƟon into their daily lives, sharing an observaƟon that while no one finds peace by
reading a newspaper, they consistently find peace and power by interacƟng with a Brahma
Kumari. He concluded his remarks by sharing blessings: “Be holy, be a Rajyogi. Be good and do
good.”
AcƟonable Steps for Ethical Media
Throughout the final session, experts provided a clear path forward for the industry:
 Code of Conduct: Bro. Devender Singh Malik, Ex D.G. (M&C), Press InformaƟon
Bureau, GOI, Delhi, stressed that self-regulation alone is failing, particularly in social
media, and advocated for a formal code of conduct. He also noted that personal inner
strength, gained through meditaƟon, is key to discerning truth from falsehood. Five Adherence Points: Dr. Santosh Nair, ExecuƟve President, NIMS, Jaipur, urged the
media to be purpose-driven, ethical, responsible, efficient, and educational,
parƟcularly in their commitment to the youth.
 Standing with Truth: Bro. Narayan Bareth, Senior Journalist & Former InformaƟon
Commissioner, Jaipur, appealed to all aƩendees to listen to the “voice of their
conscience” and resolve to “stand with truth,” emphasizing that civility and politeness
must accompany truthful reportng.
The conference officially concluded aŌer the AcƟon Plan for promoƟng peace and ethical
reporƟng was formally presented by Sis. B.K. Sarala, Vice-chairperson, Media Wing, RERF,
Hyderabad, and seconded by the assembled media leaders. The final gathering was led through
a guided meditaƟon by Dr. Binny Sareen, Regional Director, Global Peace IniƟaƟve (USA), Mt.
Abu, reinforcing the innate peaceful nature of the soul and the collecƟve responsibility to create
a beƩer world.
The three-day NaƟonal Media Conference successfully established a vital plaƞorm for dialogue,
blending journalisƟc responsibility with spiritual wisdom. The event concluded with a renewed
collective commitment from media professionals to integrate the principles of inner peace,
conscience, and truth into their reporting, serving as a powerful catalyst for promoƟng peace,
unity, and trust in society.