Davangere: The Media Seminar on “The Role of Media in Creating a Value-based Society”has been organized by Media Wing of Brahma Kumaris(RERF) and Brahma Kumaris Davangere in ‘Shiva Dyana Mandir’.
The Chief Guest was Dr. Sharanappa V Halse, Vice Chancellor, Davangere University, Davangere. Smt. Preeti Nagaraj, Political Analyst & Journalist, Mysore, Rajyogi B.K Shantanu, HQ. Coordinator, Media Wing, Mt Abu, Rajyogi B. K Sushant, National Coordinator, Media Wing, Brahma Kumaris, Delhi, Prof. Kamal Dixit, National Convener, Society of Media initiative for Values, Bhopal, B.K Sunita, Zonal Coordinator, Media Wing, Delhi, Dr. Basavaraj Rajrushi, Director, Brahma Kumaris, Hubli-Sub-Zone, B.K Leela, Centre In-charge,Brahma Kumaris, Davangere, Prof. BK Sunita, Rajyoga Teacher, Delhi addressed the seminar.
Nearly 150 Media persons attended the seminar. The senior media persons from the city have been honored by the institutions.
Hindi Text:
दावणगेरे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दावणगेरे और मीडिया प्रभाग, आर.ई.आर.एफ के संयुक्ताश्रय में मिडिया सेमिनार का आयोजन
ब्रह्माकुमारीज के शिव ध्यान मंदिर में सोमवार दि: 06-08-2018 को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर 1. डॉ. शरणप्पा वी. हलसे, उपकुलपति, दावणगेरे विश्व विद्यालय, दावणगेरे 2. प्रो. कमल दीक्षित, मूल्यनिष्ठ मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक, भूपाल 3. श्रीमती प्रीति नागराज, पत्रकार एवं राजनीति के विशेषज्ञ, मैसूर 4. राजयोगी बी.के शांतनु, मुख्यालय संयोजक, मीडिया विभाग, शांतिवन 5. राजयोगी बी.के शुशांत, राष्ट्रीय संयोजक, मीडिया विभाग, ब्रह्माकुमारीज, दिल्ली 6. बी.के सुनीता, मीडिया सदस्य एवं वरिष्ठ राजयोगा शिक्षिका, दिल्ली 7. डॉ. बसवराज राजऋषि, निर्देशक, ब्रह्माकुमारीज, हुबली-सबजोन तथा कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत अनेकों मीडियाकर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम प्रारंभ शिव-स्मृति से हुआ। बाद में ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुष्प एवं तिलक से सबका स्वागत किया। बी.के मंजुनाथ, उप-संपादक, जनतावाणी पत्रिका, ने सब अतिथियों का स्वागत किया। कुमारी अद्वै ने स्वागत नृत्य के द्वारा सबका मन मोह लिया। बी.के सुनीता ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए मीडिया विभाग की विभिन्न सेवाओं का परिचय भी कराया।
अपने प्रास्ताविक भाषण में प्रो. कमल दीक्षित ने कहा मीडिया का मुख्य उद्देश्य था सेवा का। यह 1950 से पहले की बात है। 1960 से इसका उद्देश्य बदल गया। सेवा के स्थान पर व्यापार आ गया। आजकल मीडिया माना एक बहुत बड़ा व्यापार केन्द्र बन गया है। पैसे के पीछे भागते-भागते मीडिया ने मूल्यों को भूल दिया है। समाज को सुधारना भी मीडिया की एक जिम्मेवारी है। जब मीडिया ने अपनी जिम्मेवारी को भूल पैसे कमाना ही अपना ध्येय समझ लिया तब से समाज में बहुत ज्यादा ही समस्याएँ पैदा होने लगी। अब मीडिया को अपनी जिम्मेवारी अच्छी तरह निभानी पड़ेगी। पहले खुद को आध्यात्मिक ज्ञान से परिवर्तन कर राजयोग का अभ्यास करके अपने में शक्ति एवं गुण भरकर समाज में उन्हें भरने की कोशिश करनी चाहिए।
डॉ. शरणप्पा वी. हलसे, उपकुलपति, दावणगेरे विश्व विद्यालय, दावणगेरे, ने कहा की समाज को बदलने में मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है। सकारात्मक रूप से समाज में परिवर्तन लाना मीडिया का ही काम है। इस जिम्मेवारी को निभाने के लिए मीडिया कर्मा क अपने में परिवर्तन लाने पड़ेंगे। मानवीय मूल्य एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने पड़ेंगे। तभी समाज सुधार संभर है।











